अयोध्या: कैंसर पीड़ित हरिनारायण को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने दी आर्थिक मदद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने अयोध्या के लक्ष्मण घाट निवासी कैंसर पीड़ित हरिनारायण उर्फ राजू अवस्थी को उनके आवास पर जाकर इलाज के लिए आर्थिक मदद दी। इस दौरान उन्होंने हरिनारायण के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी और उसका हर एक कार्यकर्ता हरिनारायण की मदद के लिए उनके साथ खड़ा है। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों से भी हरिनारायण के इलाज के लिए सहयोग करने का आह्वान किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि आगे भी जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा और इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पवन के इस आह्वान पर महंत बाल योगी रामदास, पार्षद महेंद्र शुक्ला, और सपा नेता रवि यादव सहित कई लोगों ने मौके पर ही आर्थिक मदद की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर बाल योगी महंत रामदास, जिला उपाध्यक्ष चौधरी बलराम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, महानगर सचिव विजय यादव, रवि यादव, पार्षद महेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश पांडे, पुजारी पंकज मिश्रा, घनश्याम यादव, प्रज्वल सिंह, और श्याम शरण समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।