बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर 25 सितम्बर को प्रेस क्लब सभागार में दिन में 11 बजे से गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुये फेडरेशन जिलाध्यक्ष डा. पवन कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. खालिद रिजवान अहमद के साथ ही औषधि निरीक्षक अरविन्द कुमार, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी के साथ ही अनेक विशिष्ट जनों को आमंत्रित किया गया है।
बताया कि गोष्ठी में फार्मासिस्टों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जायेगा। बड़ी संख्या में जनपद के फार्मासिस्ट हिस्सा लेंगे।