बहराइच 19 सितंबर। प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई एवं सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई परिसर बहराइच में 20 सितंबर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा रोजगार प्रदान किये जाने हेतु इच्छुक बेरोज़गार युवक-युवतियों के पंजीकरण करते हुए चयन की कार्यवाही की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या राजकीय आईटीआई स्मृति शर्मा ने बताया कि रोज़गार मेले में आईटीआई सभी ट्रेड, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ कक्षा 10वीं एवं 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड तथा सिसका एलईडी द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार वेतनमान 15 हजार से 21 हजार रूपये तक अनुकूल पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।
प्रधानाचार्या ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेले में उ.प्र. कौशन विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा एवं रोज़गार संगम पोर्टल में पंजीकृत/नान पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा सहित समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड मूलरूप में एवं उनकी एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 20 सितंबर 2025 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे राजकीय आईटीआई परिसर बहराइच में उपस्थित होकर रोज़गार मेले का अधिकाधिक लाभ उठायें।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः