आज दिनांक 13.09.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा थाना दरगाह शरीफ के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित/ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा शेष अभियोगों का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी/ गिरफ्तारी करने के साथ, चार पहिया/दो पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, क्षमता से अधिक सवारी, बिना नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, प्रेसर हॉर्न आदि नियमविरुद्ध वाहनों का चालान करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ई रिक्शा सत्यापन, किरायेदारों का सत्यापन के लिए विशेष निर्देश दिये गए।
👉विवादों का चिन्हीकरण कर समाधान दिवस पर उनका निस्तारण तथा एक पक्षीय पाबंद कराने के लिए निर्देशित किया गया ।
👉बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
👉जन सुनवाई रजिस्टर का संपूर्ण विवरण पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
👉बिना रजिस्ट्रेशन ई रिक्शा व नाबालिक वाहन चलाने वाले लड़कों की चेकिंग कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया
👉IGRS की प्रार्थना पत्र को समययुक्त व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।
👉महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण व मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
👉थाने के समस्त सम्मन को तामील कराने, NBW में कार्यवाही, मुकदमें के गवाहों को माननीय न्यायालय में उपस्थित कारण जिससे समस्त वादों को समय से निस्तारण किया जा सके, हेतु निर्देशित किया गया ।
👉दुर्गा पूजा पंडाल/ स्थल की चेकिंग कर वहाँ सेफ्टी इंस्ट्रूमेंट और कैमरा के लिए निर्देशित कर मूर्तियों की सुरक्षा के लिए वलिंटियर बनाने के लिए निर्देशित किया गया ।
मीडिया सेल, बहराइच