बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) विशेश्वरगंज बाजार के निकट स्थित रामनगर गांव निवासी श्याम प्रकाश पाण्डेय के पुत्र नाम अंकित पाण्डेय का चयन रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में उप मंडल अधिकारी पद पर हुआ है। अंकित पाण्डेय अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरूजनों को देते हैं। कहा कि वे पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का पालन करंेगे।