एनेस्थीसिया के क्षेत्र में आ जायेगी क्रांति, मेडिकल कॉलेज के डॉ ने कराया नई खोज का पेटेंट

रिपोर्टर संजय शर्मा

अम्बेडकर नगर।चिकित्सा का क्षेत्र न केवल मरीजों के ईलाज का अवसर प्रदान करता है बल्कि साथ ही मरीजों के हित में नित नई खोजों के लिए भी अवसर प्रदान करता है। महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के डॉ सुरजीत सिंह जो बतौर इमरजेंसी मैडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और एनेस्थेटिक के तौर पर मरीजों को ऑपरेशन के समय भी सहयोग करते है, के द्वारा मरीजों की जटिल सर्जरी के समय जब मरीज की नाक से गले तक बेहोश करने के लिए ट्यूब डाली जाती हैं तो उस समय नाक से गले के बीच आने वाले नाजुक अंगों को ट्यूब से होने वाली इंजरी से बचाने के लिए एक नई नेसो ट्रेकियल डिवाइस का ईजाद किया है जिसको पेटेंट करने हेतु आवेदन 4 जनवरी 2022 को दिया गया था , उक्त पेटेंट को भारत सरकार के द्वारा 1 सितंबर 2025 को मजूरी दे दी गई। डॉ सुरजीत सिंह की इस खोज पर उनको प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने बधाई दिया और पूरा मेडिकल कॉलेज अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा है।