शिक्षक दिवस विशेषांक -आचार्य सुरेश जोशी

🌸 ओ३म् 🌸
🌲 शिक्षक दिवस विशेषांक 🌲
प्रश्न:-शिक्षक किसे कहते हैं?
उत्तर:-जो ज्ञानवान,अध्यापन कला में दक्ष,सत्याचार का ग्रहण और मिथ्याचार का शिष्यों से त्याग करावे वह 🐦 शिक्षक 🐦 है।
🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱
प्रश्न:-शिष्य किसे कहते हैं?
उत्तर:-उस को कहते हैं कि जो सत्य शिक्षा और विद्या को ग्रहण करने योग्य धर्मात्मा,विद्याग्रहण की इच्छा और आचार्य का प्रिय करने वाला हो।
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
प्रश्न:-शिक्षा किसे कहते हैं?
उत्तर:- जिस से विद्या,सभ्यता,धर्मात्मता,जितेन्द्रियतादि की बढ़ती होवे और अविद्यादि दोष छूटे उस को शिक्षा कहते हैं।🌸
💐 शिक्षक के३अनिवार्यगुण💐
(१)जिस विषय को पढ़ाता हो उसका विशेषज्ञ हो। शिष्यों को पढ़ाते समय किताब का सहारा न ले।
(२) चरित्र का धनी।
(३) विद्यार्थियों से अमिट प्रेम करने वाला हो न कि वेतन के लिए अनशन करने वाला।
🏵 अतिविशेष गुण🏵
शिक्षक ऐंसा चाहिए कि,
चले नेक की राह।
दूकानों पर बैठकर ,
कभी न पीये चाह।।🌸
🐦 विद्यार्थी के तीन गुण 🐦
(१) अपने में अभाव की जानकारी रखना।
(२)ज्ञान का भूखा।
(३) गुरु में अटूट श्रद्धा।
🌱🌱शिक्षा क्रांति 🌱🌱
जब तक भारत में 🏵 मैकाले की शिक्षा पद्यति 🏵जारी रहेगी तब तक उस शिक्षा से निकलने वाला प्रत्येक प्रशासनिक अधिकारी,जज, कुलपति, राजनेता, पुलिस आदि सभी शरीर से भारतीय होंगे मगर उनका मन, बुद्धि, संस्कार व आत्मा अंग्रेजियत से ओत-प्रोत होगी। भारत शिक्षण संस्थानों में भारतीय शिक्षा पद्धति से पढ़ाने वाले शिक्षक होते तो 🐂 मैकाले शिक्षा पद्धति 🐂का अंत हो गया होता।
🏵शुभ-शिक्षक दिवस 🏵
*आचार्य सुरेश जोशी*
📱7985414636📱
🌱🌱 इत्योम् शम् 🌱🌱