ट्रैक किनारे मिला युवक का शव,पहचान में जुटी पुलिस

————————————————————
बस्ती: गौर -टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच चकचई गांव के समीप अप रेलवे ट्रैक किनारे एक लगभग 28 वर्षीय युवक का शव गौर पुलिस ने बरामद किया है।
दोपहर बाद चकचई गांव के समीप रेल ट्रैक किनारे पड़े शव को देख वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई । इसी बीच घटना की जानकारी लोगों ने गौर पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में गौर पुलिस सहित आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान मौके पर पहुंच गए । गौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने में जुट गई। पर जब स्थानीय लोगों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। दिवंगत के जामा तलाशी के दौरान मिले मोबाइल में डायल नंबरों को मिलाया गया जिसके आधार पर दिवंगत की पहचान दीपक यादव पुत्र रामकृपाल यादव 28 वर्ष निवासी बैदौलिया अजायब थाना कप्तानगंज के रूप में हुई ।बाद में पुलिस की सूचना पर दिवंगत के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने बताया कि दिवंगत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है।वह मुंबई में रहकर मार्बल पॉलिश का काम करता था। मुंबई से वह अचानक यहां कैसे पहुंच गया या किसी को नहीं पता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष परमाशंकर यादव ने बताया कि दिवंगत की मृत्यु किसी ट्रेन से कटकर होना प्रतीत हो रहा है।