बस्ती :युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।हरैया थाना क्षेत्र के फरेंदा जागीर गांव की रिमी (19 वर्ष) अपने बाबा बंसराज तथा भाई साहुल के साथ रहती थी। बंसराज प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर प्रथम पर रसोईया का काम करते हैं। शनिवार की दोपहर चार बजे रिमी ने अपने बाबा बंसराज को चाय बना कर दिया। चाय पीकर वह सब्जी लेने बाजार चले गए। शाम को वापस लौटने पर रिम्मी को घर में नहीं पाए तो इधर-उधर तलाश करने लगे। काफी देर खोजबीन के बाद रात 8:30 बजे कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो सन्न रह गए।रिम्मी का शव पंखे से लटक रहा था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।