पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

दिनांक-.29.08.2025

मु0अ0सं0-303/2025

धारा-64(1),352,351(3) BNS व 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट

बहराइच – पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री डी0के0 श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री आलोक सिंह के कुशल नेतृत्व में मु0अ0सं 303/2025 धारा 64(1),352,351(3) BNS व 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1.विजय मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा निवासी मैला सरईया थाना बौण्डी जनपद बहराइच मुखबीर खास की सूचना पर रमवापुर भारत पेट्रोल पम्प के पहले किसान गंज मोड के पास रोड से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।

अभियुक्त का नाम व पता में विजय मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा निवासी मैला सरईया थाना बौण्डी जनपद बहराइच

पुलिस टीम का विवरण में थानाध्यक्ष श्री आलोग सिंह थाना हरदी जनपद बहराइच . का0 गोविन्द कुमार यादव थाना हरदी जनपद बहराइच . का0 साबिर हुसैन थाना हरदी जनपद आदि उपस्थित रहे।