बस्ती। बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति के जिला उपाध्यक्ष मो. हारून ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कुछ लोग जो समिति के सदस्य भी नहीं है वे विभागीय कार्यालयों में मनमानी कर छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मो. हारून ने बताया कि पता चला है कि देवेन्द्र सिंह नाम का एक व्यक्ति आर.टी.ओ. कार्यालय में खुद को जिलाध्यक्ष बताकर अधिकारियांेे, कर्मचारियों को गुमराह कर रहा है। महिला लिपिक के साथ अभद्रता का प्रकरण भी सामने आया है।
समिति के जिला उपाध्यक्ष मो. हारून ने कहा कि देवेन्द्र सिंह नाम का कोई व्यक्ति उनके संगठन में नहीं है। समिति स्वयं शिकायत मिलने के बाद जांच कर रही है और यदि देवेन्द्र सिंह ने अपनी गतिविधि वंद न किया तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया जायेगा। कहा कि संगठन से जुडे लोग परिवार की जीविका के लिये टेम्पो चलाते हैं और जरूरी मुद्दे पर ही संघर्ष किया जाता है। अधिकारी, कर्मचारी ऐसे अनावश्यक लोगों को महत्व न दें।