खेल, सिर्फ जीतने का जरिया नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का साधन है- प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) आज दिनांक 29/08/2025 को महिला महाविद्यालय बस्ती में राष्ट्रीय खेल दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी के द्वारा मां सरस्वती और मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया| सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा उनकी मधुर आवाज में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक,महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डॉ संतोष यदुवंशी ने खेलों और शारीरिक गतिविधियों के महत्व को समझाया और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का स्वर्ण युग याद दिलाया और उनकी विरासत का सम्मान करने और उनके व्यक्तित्व को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण , निबंध, गीत, कविता, शायरी, नृत्य प्रतियोगिता आज कराई गई। कल दौड़, शॉट पुट, कूद, शतरंज, खेल प्रश्नोत्तरी और साइकिलिंग प्रतियोगिता कराई जाएंगी।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी ने अपने आशीर्वचन में मेजर ध्यानचंद को याद किया और कहा, इस तरह की प्रतियोगिता से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। आज खेल सिर्फ जीतने का जरिया नहीं रहा, बल्कि समाज को एकजुट करने का साधन बन रहा है।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतोष यदुवंशी और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर रघुवर पाण्डेय के द्वारा किया गया| इस अवसर पर डॉ सीमा सिंह, डॉ नूतन यादव, डॉक्टर सुधा त्रिपाठी,डॉ वीना सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह,डॉ रूचि, श्रीवास्तव, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ कमलेश पाण्डेय, डॉ प्रियंका मिश्रा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कुमारी मोनी पाण्डेय, श्रीमती पूनम यादव आदि उपस्थित रहें।