बस्ती। कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत पठखौली राजा में मंगलवार को अन्नपूर्णा भवन का भूमिपूजन जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा और खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय ने किया। आचार्य पंडित सहदेव दूबे ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन कराया। खंड विकास अधिकारी उदयभान उपाध्याय ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना में सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन पहुंचाया जाएगा भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन भूमि पूजन हो चुका है आने वाले जल्द दिनों में लोगों को राशन यहीं से उपलब्ध होगा जिससे लोगों को इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी उदिताशु शुक्ला, प्रधान मनोज दूबे, राकेश दूबे, राजेश तिवारी, गजेन्द्र मणि तिवारी, गौरव मणि त्रिपाठी,रबि तिवारी,सार्जन चौबे, कुलदीप तिवारी सहित अन्य लोग रहें।