नौतनवा (महराजगंज) अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक जिलाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल कि अध्यक्षता में संपन्न हुयी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट होकर एक साथ चलने की जरूरत है। तभी हम सभी समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस दौरान नगर अध्यक्ष किशोर मद्धेशिया ने सभी का आभार जताते हुये कहा कि समाज को विभिन्न उपजातियां में बाटकर तोड़ने का काम किया गया। हम सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है।
नगर अध्यक्ष किशोर मद्धेशिया द्वारा नगर कार्यकारिणी का गठन किया।
संरक्षक उमाशंकर जायसवाल, पवन बेरीवाल ,सनातन प्रसाद मद्धेशिया, देव प्रकाश अग्रहरी, ध्रुव मोदनवाल, उपाध्यक्ष दिनेश खेतान, जनार्दन मद्धेशिया, जगदंबा वर्मा,संजय मद्धेशिया, ग्राम प्रधान छपवा वरिष्ठ महामंत्री अनिल मद्धेशिया, मंत्री गोपाल लोहिया, संगठन मंत्री राकेश जयसवाल, कल्याण मद्धेशिया, विधि सलाहकार रमेश वर्मा, मीडिया प्रभारी राजा अग्रहरि, विनोद पटवा, दिनेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल को बनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, विजय वर्मा, हरिशंकर जायसवाल, विंध्याचल जायसवाल, संतोष अग्रहरि, ई रमेश जायसवाल,विरेन्द्र मद्धेशिया ,बद्री प्रसाद अग्रहरी, रामजन्म गुप्ता, संत जायसवाल, दिनेश वर्मा,उमेश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल,गौतम जायसवाल, राजकिशोर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।