आज दिनांक 17.08.2025 को जनपद बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 03 दिवसीय (15,16,17 अगस्त) लेट खुशमेन्द्र सिंह मेमोरियल प्राइज मनी ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता-2025 के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया तथा उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा गया कि खेल हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करता है, हमें टीम वर्क के महत्व को समझाता है तथा इससे हमें अपने जीवन में भी प्रेरणा लेनी चाहिए ।