बस्ती : मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान गंवाई। गोपालपुर पैकोलिया निवासी निर्मल वर्मा ने अपनी पुत्री प्रतिभा वर्मा करीब 23 वर्षीया की शादी परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चकसड़ में फरवरी 2023 में सुनील वर्मा पुत्र राम अजोर से की थी। मृतका के भाई अर्जुन वर्मा ने बताया कि ससुराल में प्रताड़ना से उसकी बहन व्यथित रहती थी दान-दहेज को लेकर आए दिन परेशान किया जाता रहा। करीब 10 दिन पूर्व उसे घर लाया गया था घर से कुछ दूरी पर खेत में बने नये मकान पर बयाले में पड़े बांस पर साड़ी के फंदे से लटकी मिली। इसकी जानकारी दोपहर बाद जब उसका भाई टहलने के लिए गया तो देखा कि उसकी बहन लटकी हुई है। उसके पास एक वर्षीया पुत्री भी है जिसे छोड़ गई। हालांकि घटना की सूचना अर्जुन ने पी आर वी डायल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। घटना के मामले में मृतका के पिता ने थाने पर तहरीर दी है मौके से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया है कि विधिक कार्रवाई करते शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।