एएसपी पश्चिमी ने गोष्ठी आयोजित कर कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अम्बेडकरनगर। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में एएसपी पश्चिमी अम्बेडकरनगर द्वारा जनपद के समस्त पैरोकार,कोर्ट मोहर्रिर व सम्मन सेल के समस्त कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्षा में गोष्ठी आयोजित कर कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।