अटेवा /एन एम ओ पी एस के आवाहन पर आज जिले के शिक्षकों कर्मचारियों ने विद्यालयों के मर्जर,एनपीएस, यूपीएस व निजीकरण के विरोध में रोष मार्च निकाला। सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों-कर्मचारियों का हुजूम राजकीय इंटर कॉलेज से गांधीनगर होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय बस्ती तक पहुंचा। जहां पर संगठन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय को सौंपा गया ।ज्ञापन में विद्यालयों के मर्जर व निजीकरण को रोकने तथा एनपीएस, यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की गई।
जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित शिक्षकों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अटेवा के जिला अध्यक्ष तौआब अली ने कहा कि विद्यालयों के मर्जर से ग्रामीण क्षेत्र के दूर दराज के छात्र-छात्र शिक्षा से वंचित रह जाएंगे ।साथ ही पुरानी पेंशन बहाली न होने से शिक्षकों कर्मचारियों का बुढ़ापा असुरक्षित हो गया है ।सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी,एकजुट प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजेंद्र वर्मा,मंत्री ध्रुव नारायण चौधरी , डॉक्टर कमलेश चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि एनपीएस के विकल्प के रूप में सरकार द्वारा सुझाया गया यूपीएस और भी अधिक असुरक्षित है ।हम इन दोनों ही व्यवस्थाओं का विरोध करते रहेंगे ।
संरक्षक प्रमोद कुमार ओझा , बृजेश वर्मा , देवेंद्र तिवारी, कैलाश नाथ ने कहा कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः बहाल हो चुकी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में यह व्यवस्था बहाल क्यों नहीं हो सकती । महामंत्री विजय नाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमरचंद वर्मा, प्रवक्ता विनोद प्रकाश वर्मा, राकेश सिंह ने विद्यालयों के मर्जर क असंवेदनशील कार्य बताया । वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीस अहमद,सुनील मौर्य व जितेंद्र वरुण ने कहा कि कर्मचारियों को बुढ़ापे में एनपीएस के रूप में रुपया 800 ,रुपया 1200 ,रुपया 1500 आदि पेंशन मिल रही है ,जिससे बुढ़ापे का गुजारा संभव नहीं है ।मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा, मनीष प्रकाश मिश्रा,ज्ञानेंद्र भारती तथा एकजुट के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा महामंत्री सत्य प्रकाश मौर्य ने यूपीएस को कर्मचारियों के लिए अहितकर बताया।
आंदोलन को समर्थन दे रहे राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ बस्ती के जोनल अध्यक्ष सैयद नासिर हुसैन व जोनल सचिव अमर सिंह ने कहा कि निजीकरण से देश में किसी का भला होने वाला नहीं है ।जिला अध्यक्ष अजय पांडे व संगठन मंत्री राजकुमार चौधरी ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की ।
कार्यक्रम को राहुल उपाध्याय, सुरेंद्र यादव, श्रीनाथ विश्वकर्मा, संतोष यादव, महेंद्र गौड़, जावेद इकबाल ,बृजेश कुमार, फूलचंद वर्मा,हरि सिंह, सिकंदर, मोहम्मद सलाम ने भी संबोधित किया।
इस दौरान लालजी वर्मा , संदीप यादव, राकेश कुमार मिश्रा, पुष्पेंद्र कुमार , अर्जुन प्रसाद, गुलाम अशरफ, सुखराज गुप्ता, प्रमोद कुमार वर्मा ,वासुदेव,राजेश यादव, संजय यादव , प्रवीण सिंह ,अवधेश कुमार वर्मा , अखिलेश कुमार, पप्पू सक्सेना, अभिषेक जायसवाल, प्रवेश वर्मा, महेंद्र पटेल अजीत वर्मा ,अनूप प्रसन्न मिश्र, राजेश कुमार आर्य, संतोष कुमार, वीरेंद्र चौधरी , संजय कुमार, बाबू राम वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, विजय कुमार, वीरेंद्र वरुण, विपिन कुमार ,श्रवण गुप्ता, मनोज भास्कर, आलोक कुमार , दरवेश यादव, देवेंद्र वर्मा, डॉक्टर कृष्ण कन्हैया,फूलचंद ,रमाकांत पटेल, मोहम्मद उमर, रमेश कुमार वर्मा, अखिलेश यादव,विपलेश कुमार वर्मा, संतोष कुमार,आलोक कनौजिया, विवेकानंद शुक्ला,गिरजा शंकर सहित सैकड़ो शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे