महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और राज्यमंत्री, श्याम बिहारी गुप्ता, ने आज अयोध्या धाम स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शनोपरांत, श्याम बिहारी गुप्ता ने संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूज्य संत संजय दास महाराज से भेंट की। संत संजय दास महाराज ने आशीर्वाद स्वरूप राज्यमंत्री को रामनामा भेंट किया। इस भेंट के दौरान दोनों के बीच सद्भावपूर्ण वार्ता हुई। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्ता ने अयोध्या धाम के महत्व और गौ सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद उन्हें जन सेवा के कार्यों में और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।