बस्ती (दैनिक अनुराग लक्ष्य ) खुर पका मुंह पका पशुओं में होने वाली विषाणु जनित बीमारी है। टीकाकरण कराकर इससे बचा जा सकता है। इस बात की जानकारी डिप्टी सीवीओ भानपुर डॉ बलराम चौरसिया ने राणीजोत में आयोजित पशु पालक जागरूकता गोष्ठि में दी। कहा कि भैंस की अपेक्षा गाय मे इस रोग के संभावना अधिक होती है। इस रोग से पीड़ित पशु को तेज बुखार, मुंह व खुर की त्वचा में छालें पड़ने से चारा खाने और चलने में परेशानी होती है। उपचार के लिए बीमारी के लक्षण दिखाई देते ही पशु चिकित्सक से परामर्श कर ज्वरनासी के साथ एंटीबायोटिक व मल्टीविटामिन की सुई तीन दिन देने पर आराम मिलता है। छालें पर एंटीसेप्टिक दवा का लेपन करें। बचाव के लिए रोग निरोधक टीकाकरण अवश्य कराएं। डॉ चौरसिया ने कहा कि पशु स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो तो पशु अस्पताल पर संपर्क कर उपलब्ध नि शुल्क औषधि का लाभ पशु पालक भाई अवश्य लें। इस अवसर पर 47 पशुओं में खुर पका मुंह पका रोग निरोधक टीकाकरण किया गया। मौके पर श्रीकांत, चिंटू, सुशील,राधा, गोविंद, राकेश, रोशन आदि मौजूद रहे।