अनियंत्रित होकर कार पीछे से ट्रेलर में घुसी छह घायल 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के सामने मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार संख्या up58aj6530 पीछे से ट्रेलर में घुस गई हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी मच गई सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया जहां दो घायलों को जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया

संतकबीरनगर जनपद खलीलाबाद थाना क्षेत्र उसका खुर्द गांव निवासी उदय नारायण अर्टिगा कार चालक ने शशिकला आयु 44 पत्नी उदय नारायण, शांति देवी 40 पत्नी विजय नरायन गोरखनाथ 35 पुत्र लुटावन प्रसाद,अभिषेक कुमार 22 पुत्र उदय नारायण, उदय नारायण 45 अवनी छह वर्ष व अनन्या सात वर्ष पुत्री विजय नारायण सवार होकर भोर में चार बजे अयोध्या दर्शन करने गए थे वहां से दर्शन कर के खलीलाबाद जा रहे थे कि हर्रैया थाना क्षेत्र बिजरा गांव के सामने हाइवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार पीछे से ट्रेलर में घुस गई जिससे हाईवे दोनों एयरबैग खुल गया जिससे चालक उदय नारायण सवार घायल हो गए स्थानीय लोगों ने चौकड़ी एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने शशिकला व अनन्या हालत नाज़ुक देख जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया जबकि अन्य उपचार कर घर भेज दिया।

हर्रैया पुलिस तथा एनएचएआई की टीम ने क्रेन की सहायता से अर्टिगा कार को खींच कर हर्रैया थानें पर ले गई दुर्घटना में कार अगला हिस्सा परखच्चे उड़ गए