अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने थामा सपा का दामन 2027 में बदलाव का संकल्प

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या ।अयोध्या में समाजवादी पार्टी (सपा) को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली जब महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए सपा का दामन थामा। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय, लोहिया भवन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव मौजूद रहे, जिन्होंने सभी नई सदस्यों को पार्टी का झंडा देकर उनका स्वागत किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के जुल्म और अत्याचार” से समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने दावा किया कि किसान, नौजवान और महिलाएं सभी ने मिलकर 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर सपा की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने पार्टी में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उनकी कमेटी के पदाधिकारियों के सहयोग से आज सैकड़ों महिलाएं पार्टी से जुड़ी हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने जानकारी दी कि पार्टी में शामिल होने वालों में सरिता प्रजापति, ममता गुप्ता, रुक्मणी कोरी, शिखा श्रीवास्तव, माधुरी गौतम, किस्मता कोरी, विमलेश सिंह, दुर्गावती कोरी, रीता सिंह, रेखा सिंह, गुड़िया तिवारी सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।
इस मौके पर महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, महासचिव फहमीदा कुरैशी, उपाध्यक्ष पूजा वर्मा, सचिव पूनम साहू, सीमा यादव, महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, संजय सिंह, सचिव जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, औरंगजेब खान, बृजेश सिंह चौहान, नूर बाबू, शाहबाज लकी, मोहम्मद कैफ सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।