रालोद ने बीकापुर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने शुक्रवार को बीकापुर विधानसभा के ग्राम पंचायत पिलखंवा (चिरैधापुर) में युवा राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने आम और कटहल के दर्जनों पौधे लगाए।
इस मौके पर चौधरी रामसिंह पटेल ने पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है, ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे और हमें स्वच्छ ऑक्सीजन प्राप्त हो सके।” उन्होंने पेड़ों को प्राकृतिक वायु फिल्टर बताते हुए कहा कि ये हवा से हानिकारक प्रदूषकों को हटाते हैं।
पटेल ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फल प्रदान करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। उन्होंने बदलते मौसम, बढ़ते तापमान और प्राकृतिक आपदाओं के पीछे वृक्षों की कटाई और कमी को एक बड़ी वजह बताया। उन्होंने हर व्यक्ति से अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक-एक पौधा लगाने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरण स्वच्छ रह सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं; जब तक पृथ्वी पर वृक्ष हैं, मनुष्य का जीवन सुरक्षित है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवी सरन वर्मा, युवा प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा, और जिला सचिव अजीत वर्मा भी मौजूद रहे।