कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान की बैठक 

पौली। ब्लाक क्षेत्र पौली के दुल्हापार  में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक बैठ्क अयोजित की गई ।  बैठक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।
मुख्य अतिथि के रुप मे बहराइच के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडर ने कहा कि पार्टी सृजन अभियान के तहत प्रत्येक गाँव मे बैठक कर संगठन के मजबुती पर चर्चा करते हुए पार्टी के नीतियों के प्रति लोगो को जागरुक करने का कार्य कर रही है।  जो पदाधिकारी लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं, कार्यकर्ता उन्हें ताकत देकर मजबूत करें। इसमें यूथ टीम की सबसे अहम भूमिका है। कांग्रेसी परिवार की पहचान कर उनसे मिलें व संगठन में पुनः जोड़ने का कार्य करे लोकतंत्र के बिना सामाजिक समानता सम्भव नहीं है।
भाजपा के राज में लगातार असमानता बढ़ रही है। समाज में कुंठित भावनाएँ पनप रही है। कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अयाजुल हक ने किया। इस मौके पर सुनिल पान्डेय,फैजान खान, मुईनुद्दीन खान,अतहर अहमद शांति दवीस मीरा गीता बाबूलाल हित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।