बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय युवक की मौत

कुदरहा, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के चिलवनिया गांव में बोर्ड में पंखा का तार लगाते समय विद्युत स्पर्शाघात होने से 47 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। स्वजन निजी साधन से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
     चिलवनिया निवासी 47 वर्षीय सत्यराम पुत्र तित्तिल का घर लगे बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगा रहे थे। उसी समय विद्युत स्पर्शघात हो गया और जमीन पर गिर पडे। स्वजनों ने सत्यराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए और  डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सत्यराम घर पर रहकर खेती किसानी का काम करते थे। सत्यराम के दो लड़के और तीन लड़कियां है। जिसमे एक  लड़की की शादी हुई है।
     इस संबंध में चौकी इंचार्ज गायघाट राममणि उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया हैै।