अम्बेडकरनगर।”राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान” की सफलता हेतु मध्यस्थगण के साथ बैठक का हुआ आयोजन।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा मीडियेशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय के तत्वाधान में सम्पूर्ण राष्ट्र में दिनांक 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 08.07.2025 को ए०डी०आर० भवन जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर में भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की अध्यक्षता में ए०डी०आर० भवन में संचालित मध्यस्थता केन्द्र में नियुक्त अधिवक्ता मध्यस्थगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा अधिवक्ता मध्यस्थगण को बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक ‘राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान’ चलाया जा रहा है जिसमें जनपद के विभिन्न न्यायालयों में निम्नलिखित प्रकार के लम्बित मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर में सन्दर्भित किया जा सकता है- ‘वैवाहिक विवाद के मामले, दुघर्टना दावे के मामलें, घरेलू हिंसा के मामलें, चेक बाउन्स के मामलें, वाणिज्यिक विवाद के मामलें, सेवा विवाद के मामलें, शमनीय अपराध के मामलें, उपभोक्ता विवाद के मामलें, ऋण वसूली के मामलें, सम्पत्ति के बंटवारे से सम्बन्धित मामलें, बेदखली से सम्बन्धित मामलें, भूमि अधिग्रहण के मामलें इसके अतिरिक्त अन्य उपयुक्त दीवानी मामले जिसमें समाधान / सुलह की प्रबल सम्भावना हो, को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर में सुलह-समझौते हेतु सन्दर्भित किया जा सकता है।