जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 के निर्देशन में विशेष अभियान के अन्तर्गत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर खाद्य पदार्थ पनीर के कुल 12 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।
संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-
1. पंजाबी डेयरी, गांधी चौक शहजादपुर ।
2. कृष्णा डेयरी, नई सड़क शहजादपुर।
3. श्री राजेन्द्र के प्रतिष्ठान से मदनगढ़।
4. श्री लल्लू के प्रतिष्ठान चीनी मिल मिझौडा।
5. श्री शिवाराम के प्रतिष्ठान मिझौडा चौराह।
6. श्री अगस्त मुनि के प्रतिष्ठान आजाद नगर भीटी।
7. आकाश डेयरी, तहसील तिराहा, अकबरपुर।
8. मेसर्स मिनी मिल्क भण्डार, शलाउद्दीन परूइया आश्रम।
9. आयुष कुमार के प्रतिष्ठान ईश्वरनगर इल्तिफातगंज।
10. यादव डेयरी, नेहरूनगर टाण्डा।
11. श्री विजय यादव, कालीमाता मंदिर दोस्तपुर रोड शहजादपुर।
12. नन्द डेयरी, पूर्वी नाका, मालीपुर रोड अकबरपुर।
उपरोक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अमित कुमार पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश यादव, दिनेश कुमार राय, एवं ओम प्रकाश सम्मिलित रहेें।