महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या, 2 जुलाई 2025: अयोध्या पुलिस ने 1 जुलाई 2025 को हुई हत्या की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त धर्मवीर सिंह (25) पुत्र राजेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई नींद की गोलियों का पत्ता, एक चाकू और एक अंगौछा भी बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में और क्षेत्राधिकारी अयोध्या व प्रभारी निरीक्षक थाना को.अयोध्या के कुशल नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
दिनांक 01.07.2025 को वादिनी ने थाना को.अयोध्या में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति राजेश कुमार सिंह की हत्या धर्मवीर सिंह और उसकी मां रम्भा ने पैसों के लेनदेन को लेकर की है। इस शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 371/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत धर्मवीर सिंह और रम्भा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि मृतक राजेश सिंह और अभियुक्त धर्मवीर सिंह पड़ोसी के तौर पर एक ही स्थान पर किराए पर रहते थे और साथ काम करते थे। वर्ष 2024 में धर्मवीर ने राजेश सिंह को 3,00,000 रुपये दिए थे, जिसे राजेश वापस नहीं कर रहे थे और धर्मवीर को मारने-पीटने की धमकी भी दे रहे थे। अभियुक्त धर्मवीर सिंह ने राजेश सिंह के खाने में तीन नींद की गोलियां मिलाकर दीं। जब राजेश नींद में आ गए, तो अभियुक्त ने अंगौछे से उनका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए अभियुक्त ने राजेश सिंह की कलाई की नस भी चाकू से काट दी थी। अभियुक्त का मकसद राजेश सिंह की मार्केट पर कब्जा करना था, जिसमें राजेश ने 15 से 20 लाख रुपये लगा रखे थे। अभियुक्त को इस बात की जानकारी थी क्योंकि वह पहले राजेश सिंह के साथ काम करता था, हालांकि बाद में राजेश ने उसे काम से हटाकर किसी और को रख लिया था। धर्मवीर सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह, निवासी ग्राम नसीरुद्दीनपुर, थाना खानपुर, जिला गाजीपुर, हाल पता महोबरा बाजार (चूड़ामणि चौराहा), रानोपाली, थाना कोतवाली अयोध्या, जनपद अयोध्या, उम्र लगभग 25 वर्ष। बरामदगी। दवा का एक पत्ता (जिसमें तीन गोली भरी हुई और तीन गोली खाली) एक चाकू एक अंगौछा गिरफ्तारी टीम में शामिल थे। मनोज कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली अयोध्या उ0नि0 बृजभूषण पाठक, थाना कोतवाली अयोध्या हे.का. सुशील कुमार यादव, कोतवाली अयोध्या का. विकास यादव, थाना कोतवाली अयोध्या का. अर्जुन सिंह, थाना कोतवाली अयोध्या का. यशबीर सिंह, थाना कोतवाली अयोध्या।