◆भाव सुमन◆
मौसम कैसा आज खुशनुमा, धरती है रसवन्ती।
छत्रपति शाहू जी महाराज की ‘वर्मा’ आज जयंती।
कोल्हापुर के वह शासक थे, शासन कार्य में दक्ष।
वह सामाजिक न्याय दिलाने में रहते निष्पक्ष।
आरक्षण के क्षेत्र मे उनका योगदान था भारी।
सच पूछो तो मानवता के थे वह प्रबल पुजारी।
मानवीयता के पोषक थे, करुणा की प्रतिमूर्ति।
उनके भीतर थी अति उर्जा, थी अद्भुत स्फूर्ति।
वह समाज सेवी थे अनुपम, थे अति परम उदार।
शिक्षा जगत में किया उन्होंने कितना अधिक सुधार।
वह समानता लाने खातिर किया अप्रतिम काम।
ऐसे महान महापुरुष का करता शतत प्रणाम।
छत्रपति शाहू महाराज को अर्पित भाव सुमन है।
उनके जन्म दिवस पर वर्मा शत शत बार नमन है।
डॉ. वी.के. वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती