मै नहीं हम की भावना से समाज विकसित होगा–प्रज्ञा शुक्ला 

अथर्व इंडिया अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित हुआ “अथर्व संवाद” कार्यक्रम

अथर्व इंडिया अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान ने आज दिनांक 22 जून 2025 को ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से अथर्व संवाद कार्यक्रम में सामाजिक शिक्षा की अवधारणा एवं महत्व पर गोष्ठी राखी। जिसमें पूरे भारत में अलग अलग राज्यों से वक्ताओं ने प्रतिभाग किय। कार्यक्रम संस्था के संस्थापक डॉ वी बी पाण्डेय के निर्देशन में और संचालन अनीशा कुमारी जी द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि करुणा पांडेय , मुख्य वक्ता डॉ ऋतु अग्रवाल मेरठ से और आनंद कुमार जैन खंडवा से रहे। कार्यक्रम की समीक्षा उषा कंसल जी के वचनों के साथ हुई। कार्यक्रम का समापन अनीशा जी के धन्यवाद शब्दों से हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों श्वेता श्रीवास्तव, प्रज्ञा शुक्ला एवं अन्य साथी सम्मिलित हुए।