वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, योग गुरु स्वामी रामदेव पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा के घर।
कुरुक्षेत्र, 21 जून : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र ने विश्व स्तर पर योग धर्म से योग युग बनाने की पहचान बनाई है, जो प्रदेश के लिए बहुत ही गौरव और गर्व की बात है। भाजपा की सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का समान रूप से विकास करवा रही है। केंद्र में सरकार अपने 11 वर्ष पूरे कर चुके हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि हासिल करने के कार्य किए गए और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना गति से विकास कार्य करवा रही है। इससे प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के निवास स्थान पर बोल रहे थे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और योग गुरु स्वामी रामदेव उपस्थित रहे। इससे पहले कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर और मेला ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत भी की थी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज प्रदेश में ऐसा कोई भी जिला नहीं है, जिसको नेशनल हाईवे ना जोडता हो। प्रदेश के सभी जिले किसी न किसी नेशनल हाईवे से जुड़ चुके हैं। इस समय अच्छी सड़क होने के कारण प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने के लिए समय अभी आधा लगने लगा है। उन्होंने कहा कि हिसार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जहाज की उड़ाने शुरू कर दी है। आने वाले समय में प्रदेश में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी जिससे प्रदेश के विकास में गति आएगी और प्रदेश देश भर में अपनी एक अलग ही पहचान प्राप्त करें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को हरियाणा सरकार ने सबसे पहले अपने प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू करने का कदम उठाया। अब बच्चों को समाज और संस्कृति की सभ्यता पढ़ने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा आने की योजनाएं चल रही है, इससे उनका कई प्रकार के लाभ दिए जा रहे।उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश देश का पहला राज्य बना था जब किसानों को सभी फसलों पर को एसपी पर खरीदा गया था। इसके अलावा भी किसानों के लिए कई जन कल्याणकारी नीतियों को लागू करके लाभ पहुंचाया जा रहा है।
इस मौक़े पर नप की पूर्व चेयरमैन उमा सुधा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा उपस्थित रहे।