जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिविल डिफेंस की बैठक बुधवार को

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) सिविल डिफेंस/नागरिक सुरक्षा बस्ती के आफिसर्स कमांडिंग की बैठक जिलाधिकारी/ नियंत्रक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार 18 जून को 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया है, सेक्टर वार्डेन डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रभारी नागरिक सुरक्षा उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, सहायक उपनियंत्रक नीरज कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समादेष्टा होमगार्ड, महा प्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता (प्रा.ख.), पी.डब्ल्यू.डी., सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, वार्डेन, प्रस्तावित वार्डेन आदि की सहभागिता रहेगी।