पौली। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष की घोषणा के बाद कार्य समिति सदस्यों का गठन होना बहुत जरूरी होता है रविवार को संगठन के बिस्तर को देखते हुए सभी कार्य समिति के नवनियुक्त पदाधिकारी के पदों की घोषणा के बाद मंगलवार को शिव मंदिर पौली के प्रांगण में कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में किया गया। सभी 16 कार्य समिति के पदाधिकारीयो को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर पूर्व मंडल समीति के पदाधिकारियों को उनके कार्य काल को सराहा गया।
मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता छोटा बड़ा नहीं होता है सभी को पार्टी के दिशा निर्देशानुसार कार्य करना होगा जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन पार्टी के आदेशानुसार करना होगा ।
तभी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ता दोनों मजबूत रहेगे ।
इस मौके पर विनय पांडेय ,कपिल देव कनौजिया , भुवनेश मणि तिवारी, भरत भुआल चौधरी ,बबलू जायसवाल ,अनिल जायसवाल ,धर्मेंद्र सिंह, हनुमान तिवारी, प्रदीप पांडेय, सूरज कनौजिया, बिकास ठाकुर, अमित दुबे,गोरखनाथ नायक,अनीता सहीत तमाम पदाधिकारि और कार्यकर्ता उपस्थित करें।