* समर कैंप से बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास का अच्छा माध्यम- संतोष कुमार गोंड़
कुदरहा,बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारी एहतमाली में इक्कीस दिवसीय समर कैंप के समापन अवसर पर मंगलवार को सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार भी मिला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार गोंड़ ने समर कैंप में योगा और समस्त गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा इक्कीस दिवसीय समर कैंप छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण है। इससे छात्रों का शारीरिक बौद्धिक मानसिक विकास होता है।
कार्यक्रम में शनि राज, शैलेश, शालिनी, महक, प्रीती, ममता, शिवांशी, प्रांजल, शाशि, छाया, काजल ,रितिमा, साधना,शत्रुध्न, दीपक चौधरी, जनार्दन,जय प्रकाश, आज्ञाराम, कृष्ण गोपाल वर्मा, अतुल कुमार गुप्ता,रामभवन सहित छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।
Post Views: 290