भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रामपुर बस्ती में चल रहे 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर के प्रशिक्षण का समापन किया गया जिसमें कुल 35 प्रशिक्षणार्थिओ ने प्रशिक्षण पूर्ण किया, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 05 मई से आरसेटी के प्रांगण में निःशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण चल रहा था, प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्य निदेशक आरसेटी श्री एस पी सिंह जी तथा निदेशक आरसेटी श्री मृत्युञ्जय मिश्र जी द्वारा प्रशिक्षणार्थिओ को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किया, राज्य निदेशक महोदय ने महिला प्रशिक्षुओं को ब्यूटी पार्लर के महत्व के बारे में बताया तथा कहा आज के इस फैशन के दौर में सभी महिला को पार्लर की आवश्यकता है इसलिए आप अपना पार्लर जल्द से जल्द शुरू करे पार्लर को शुरू करने के आप सभी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में आवेदन कर आसानी से बिना ब्याज का ऋण प्राप्त कर सकते है। इस मौके पर निदेशक महोदय ने सभी प्रशिक्षणार्थिओ को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुये आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया और यह भी बताया की आरसेटी आपका स्वरोजगार शुरू कराने मे पूर्ण रूप से मदद करेगा एवम जो लोग अपना पार्लर खोलने के लिए ऋण आवेदन फार्म भरे है उनको ऋण दिलाने में भी आरसेटी पूरी तरीके से मदद करेगी, एवम निदेशक महोदय ने यह भी बताया की प्रशिक्षण के दौरान ही कुछ प्रशिक्षुओं को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना तथा आधार उद्यम से जोड़ा गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों का असेसमेंट गोरखपुर से आए श्री विमल कुमार पाण्डेय जी एवं श्रीमती रेनू मिश्रा जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य श्री अखिलेश स्वरूप मिश्रा एवं सहायक आशीष त्रिपाठी और मंजय सिंह एवं डीएसटी श्रीमती उर्मिला देवी जी उपस्थित रही।।