कलवारी,बस्तीः कुदरहा ब्लाक के चरकैला गांव में कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानो को नयी तकनीकी खेती व आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि सरकार किसानों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। कृषि विभाग गांव में जा कर कार्यक्रम आयोजित कर संवाद स्थापित करके समस्याओं का समाधान निकाल रही है। जिससे किसानों को केन्द्र व प्रदेश सरकार के महत्व योजनाओं का लाभ मिल सके।
बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने बताया कि सरकार की योजनाओं को गांव में सभी तक पहुंचा चाहिए। जिससे किसान योजनाओं से लाभान्वित हो सके। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बढ़ती जाए।
सहायक कृषि विकास अधिकारी संदीप अमेटा ने अभियान के तहत किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें प्राकृतिक व विभाग के योजनाओं की जानकारी दी। खेती में आने वाले किसानों से संवाद स्थापित कर समस्याओं का निदान भी कराया। कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज क्षितिज वर्मा ने किया
कार्यक्रम मे धर्मेन्द्र चौधरी,राम स्वरुप यादव ,सुनील पटेल, क्षितिज बर्मा, प्रेम प्रकाश, बृजेश कुमार, अभिषेक पाण्डेय,अनिल तिवारी,मुकेश,रोमा गुप्ता, परशुराम यादव, राम गोपाल चौधरी,इशरार अहमद, सर्वेश कुमार, हैतुल्लाह, बिबेक कुमार सहित तमाम कृषि विभाग के कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।