पेड़ लगाने से ही हमारा जीवन है अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करें- एडीएम

बस्ती: विश्व पर्यावरण दिवस पर हर्रैया तहसील परिसर व थाना परिसर तथा प्राथमिक विद्यालय में आम, नीम, अशोक, पीपल,बरगद का पौध रोपण कर पर्यावरण को हरा भरा रखने का संदेश दिया। तथा पौधे देखभाल की संकल्प लिया। हर्रैया तहसील परिसर में एडीएम प्रतिपाल चौहान ने एसडीएम मनोज प्रकाश के साथ अशोक का पेड़ तथा एसडीएम न्यायिक सत्येंद्र सिंह व तहसीलदार पंकज गुप्ता ने आम का पौध रोपण किया। अधिकारियों ने उसकी सुरक्षा के लिए संकल्प लिया। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने कहा कि पृथ्वी पर बिना पेड़ पौधे मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। वातावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को न केवल अपने बारे में, बल्कि सभी जीव-जंतुओं और पक्षियों के बारे में भी सोचना चाहिए। एसडीएम मनोज प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। पेड़-पौधे लगाएं और उनकी सुरक्षा करें। जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल करते हैं, उसी प्रकार पेड़-पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। जिससे पर्यावरण हरा भरा रहेगा। हर्रैया वन क्षेत्राधिकारी शारदानंद तिवारी कहां की वृक्षारोपण करने से पर्यावरण शुद्ध रहता है जिससे हम लोग सुकून महसूस करते हैं नायब तहसीलदार शौकत अली व रवि कुमार, लेखपाल संघ अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहें। हर्रैया थाना परिसर में सीओ संजय सिंह ने प्रभारी निरीक्षक टीडी सिंह साथ आम व सागौन का पौध रोपण किया वही मीडिया के लोगों ने भी थाना परिषद में वृक्षारोपण किया। सीओ संजय सिंह । ने सभी पुलिसकर्मियों को मां के नाम एक पेड़ रोपने अपील किया। घर के प्रत्येक सदस्य को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। हर्रैया विकास क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में प्रधानाध्यापिका भारती शुक्ला व डा.विनोद ने पौध रोपण पर सुरक्षा संकल्प लिया।