विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने किया वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ,दिया हरित संतकबीरनगर का संदेश

जितेन्द्र पाठक

संतकबीरनगर।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने बुधवार को जिला पंचायत परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के समस्त सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजकुमार शुक्ल, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ सहभागिता निभाई।

जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा,

“आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम पर्यावरण को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि शुद्ध हवा और स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षारोपण जरूरी है।”

उन्होंने यह भी अपील की कि पौधारोपण केवल एक दिन की औपचारिकता न होकर वर्षभर की आदत बने। बलराम यादव ने लोगों को संदेश देते हुए कहा,

“हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे। यही हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दे सकता है।”

इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजकुमार शुक्ल ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि,

“जिला पंचायत विभाग पर्यावरण के संरक्षण को लेकर पूर्णतः प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह के अभियान संचालित करता रहेगा।”

कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनसमूह में पर्यावरण को लेकर उत्साह और जागरूकता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।