टीबी मुक्त सात ग्राम पंचायत के प्रधान व स्वास्थ्य कर्मी हुए सम्मानित

कुदरहा, बस्ती। ब्लाक सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधान व स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सात ग्राम प्रघान व सीएचओ, एएनएम व आशा को स्मृति चिंह व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

     कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि असम प्रदेश के प्रभारी व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू, प्रमुख अभिषेक कुमार व महंथ पाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व  दीप प्रज्वलित कर किया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश की बुराइयों को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इहीं के प्रयास से ग्राम पंचायते टीबी मुक्त हो पायी है। पहले ब्लाक फिर जिला और इसके पश्चात देश इस रोग से मुक्त हो जाएगा। स्वास्थ्य कर्मीयों व जन प्रतिनिधियों का मेहनत रंग लाने लगा है।

       विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने बताया कि पहले फेज में सात गांव मुक्त हुआ है। इसी तरह लोग मेहनत करते रहे तो शीघ्र ही ब्लाक टीबी मुक्त हो जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बर्धन किए।

      खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को काम करने में आ रही समस्याओं के बारे में जाना और निदान कराया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष व्रह्मदेव यादव देवा ने किया।

ग्राम पंचायत डेल्हवा, रसूलपुर, परसांव, शिवपुर, गौरा रोहारी, रैनिया, रघऊपुर टीबी मुक्त हुआ और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।

       कार्यक्रम में प्रधान गीता वर्मा, अजय पाल, रंग बहादुर,  राम दौड़, सुभाष चौधरी, घनश्याम, पंकज पांडेय, राम प्रकाश यादव, बबलू सिंह, सदरूद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।