समाजसेवी रवि पाण्डेय के प्रयास से भगतपुरा में पिंच सड़क के बीच से हटा विद्युत पोल

* क्षेत्र के लोग रवि पांडेय का कर रहे प्रशंसा
कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के भगतपुरा गांव में अधीक्षण अभियंता के आदेश पर नव निर्मित पिंच रोड के बीच में से विद्युत पोल हटा कर सड़क के किनारे लगा कर आपूर्ति शुरु कर दी। जिससे राहगीर व क्षेत्र के लोगो ने क्षेत्र पंचायत सदस्य व भाजपा नेता की प्रसंसा कर रहे है।
       भाजपा नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि पांडेय ने अधिक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल को प्रार्थना पत्र दे कर अवगत कराया कि मिर्जापुर-सुअरहा पिच मार्ग का निर्माण हुआ। जिससे विद्युत पोल सड़क के बीच में हो गया। विभाग पोल को बिना सड़क के किनारे किए ही ठेकेदार कार्य समाप्त कर चले गए। बीच सड़क में खम्भा होने से आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे थे। विद्युत विभाग ने पत्र को संज्ञान में लिया और बीच सड़क से खंभा हटा कर किनारे लगवाया। क्षेत्र के लोग रवि पांडेय के इस प्रयास की सराहना जमकर कर रहे है।