बुढ़वा बाबा हनुमान मंदिर परिसर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

* ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने हनुमान भक्तों स्टाल लगाकर बाटा प्रसाद
कुदरहा, बस्ती। कुदरहा विकास क्षेत्र  के डेवड़ाड में स्थित प्राचीन बुढ़वा बाबा हनुमान मंदिर परिसर में ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल के दिन ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने हनुमान धुन पर थिरकते हुए प्रसाद ग्रहण किए।
       मंदिर परिसर हनुमान भक्तों से भरा था। लोग पूजा-पाठ कर लड्डू व लपसी पूड़ी चढा आर्शिवाद प्राप्त कर लगे स्टाल पर प्रसाद ग्रहण किए। ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, महंथ पाल, राजेश यादव, सचिदानंद, बब्लू सिंह, संजय पांडेय ने स्टाल पर खड़ा हो कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। डीजे के धुन पर हनुमान भक्त खूब थिरके।
      कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, आनंद दुबे, अजय दुबे,  सच्चिदानंद, रणजीत यादव रिंटू, बंटी दुबे, भोला कसौधन, राम प्रकट उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।