नौतनवा (महराजगंज) विद्युत समस्या को लेकर आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने विद्युत विभाग के कार्यालय पर पहुंचकर उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण खंड नौतनवा को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कहां है कि नगर के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज एवं हाई वोल्टेज की समस्या,भीषण गर्मी में बार-बार विद्युत आपूर्ति में कटौती होने से जनता की हो रही परेशानियों को दूर किया जाये। रात्रि में विद्युत फाल्ट होने पर तत्काल ठीक किया जाये। समय-समय से उपभोक्ताओं का मीटर रीडिंग न किये जाने कि समस्या। विद्युत पोलो पर जर्जर अवस्था में पड़े तारों को ठीक किया जाये।
नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि उपखंड अधिकारी ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, लल्लू जायसवाल, जयप्रकाश मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, विशाल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।