पौली। विकास खण्ड पौली के हंडिया माफी गांव में बने प्राथमिक विद्यालय और आबादी तक पहुँचने के लिए जिस रास्ते से हो कर गांव के लोग अध्यापक और स्कूली बच्चो का आना जाना रहता है वह मुख्य मार्ग पतला होने टुटेफूटे होने की वजह से रास्ता खराब है इस रास्ते से होकर चारपहिया तो दुर छोड़ो दो पहिया वाहन जाना मुस्लिम है पैदल ही इस रास्ते से लोगों को जाना पड़ता है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हयात मोहम्मद ने बताया कि दो बार फाइल बनवा कर सड़क पटवाना चाहा तो बगल के कास्तकार अपने खेत में पाटने से मना करने लगते हैं बिबाद पर अमादा हो जाते हैं जिसकी वजह से सड़क का निर्माण कार्य नहीं कर हो पा रहा है ।इसी रास्ते में पुरानी पुलिया चार माह से टुट गयी है जिसकी मरम्मत कराने के लिए ग्रामीण जालंधर संतराम विजय राम दरस बलिराम दयाराम इंद्रजीत फूलचंद राज नारायण कृष्ण कुमार,रामकुमार ,हरिश्चन्द,नब्बीरसूल,सर्वजीत, आलम आदि का कहना है कि पुलिया टूटने से स्कूल तक पहुँचने मे काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिया को तत्काल ठीक कराने की मांग की है।
हेडमास्टर महेंद्र कुमार ने बताया कि बड़े ही परेशानी से विद्यालय पर अध्यापक और बच्चे आते हैं बर्षात में बगल का तालाब भर जाता है तो अनहोनी का डर बना रहता है कि कहीं कोई बच्चा फिसल कर तालाब में न चला जाए ग्राम प्रधान और जिम्मेदार लोगों से कई बार शिकायत कर के सड़क ठीक कराने की मांग किया गया है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस समस्या की जानकारी हमें नहीं थी। जांच करके विद्यालय खुलने से पहले मरम्मत कराकर रास्ता ठीक कराया जाएगा।
Post Views: 259