बस्ती: कोतवाली थानाक्षेत्र के कांशीराम कालोनी में शनिवार को देर शाम को सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की तलाश में छापेमारी की गई । संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल की गई ।मकान मालिक से उनके किरायेदारों के सत्यापन पर जोर दिया गया। शहर कोतवाल राणा डीपी सिंह ने आपराधिक गतिविधियों में किरायेदारों की संलिप्तता पर संबंधित मकान मालिक को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इसमें शामिल मानते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि सभी किरायेदारों से कहा कि वह लाेग अपना पुलिस सत्यापन करा लें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों की भलाई इसी में है कि किराये पर कमरा देने से पहले संबंधित व्यक्ति का सत्यापन करा लें ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।संदिग्ध रूप रहते हुए लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान कालोनी में हड़कंप मचा रहा। शहर कोतवाल ने बताया कि दूसरी जगहों के लोग शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किराये पर मकान लेकर रहते है। हाल के दिनों में कई बड़ी आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश की लगातार चलती रहेगी।
——————————