जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर-जिले के पंचपोखरी गांव में आज एक शोक संतप्त परिवार से मिलने जिले के चर्चित समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव पहुंचे। वे यहां युवा नेता प्रदीप गुप्ता के भाई के ब्रह्मभोज संस्कार में शामिल हुए, जिनका कुछ दिन पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था।डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और बलिराम यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान, उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।ज्ञात हो कि प्रदीप गुप्ता के भाई का असामयिक निधन पूरे गांव के लिए दुखद घटना थी। आज आयोजित ब्रह्मभोज संस्कार में शामिल होकर डॉ. चतुर्वेदी और श्री यादव ने न केवल अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं, बल्कि दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपना नैतिक समर्थन भी जताया। इस अवसर पर गांव के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।