एक नफर अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त दो अदद नवनिर्मित नाजायज तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशानुसार जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 22.05.2025 को थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय पुत्र स्व0 बाबूराम उपाध्याय निवासी ग्राम बभरौली थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को समय करीब 22.25 बजे थाना क्षेत्र अन्तर्गत तिलक टाण्डा पुल से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से दो अदद नवनिर्मित नाजायज तमंचा 315 बोर बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि ये तमंचा मै जनपद आजमगढ़ मे किसी अनजान व्यक्ति से खरीद कर लाया हूँ तथा इन तमंचो को बेचने के लिये बड़हर होते हुए धनघटा की तरफ जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-140/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्या0 के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अजय प्रताप यादव थाना जहाँगीरगंज,उ0नि0 थीरेन्द्र कुमार आजाद,उ0नि0 कृष्णा यादव,का0 चन्दन सोनकर, का0 रामकुमार जायसवाल थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर रहे।