कुदरहा बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारी एहतमाली में इक्कीस दिवसीय समर कैंप का शुभारम्भ बुधवार को सुबह सात बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार गोंड ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उन्होंने छात्रों को समर कैंप के बारे जानकारी दिया। जिसमें तमाम छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे।
समर कैंप के नोडल अधिकारी कृष्ण गोपाल वर्मा ने बताया कि इसमें छात्रों को सुबह सात से दस बजे तक छात्रों को योगाभ्यास करवाया जाता है।इसका उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक सोच विकसित करना टीम वर्क,आत्मविश्वास एवं जीवन कौशल का विकास करना सामाजिक ,सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करना है। इसके साथ रंगोली ,मिट्टी कला, कैरियर गाइडेंस की गतिविधि, कंप्यूटर पार्ट टूल्स टाइपिंग की जानकारी ,पेपर मैशे एवं चित्रकला किचन गार्डन ,आरोग्य वाटिका बनवाना आदि के बारे में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां बताया जायेगा।