कप्तानगंज के किशोर की बहराइच में मृत्यु

बस्ती : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज कस्बा निवासी 17 वर्षीय आरिफ पुत्र बहरैची की सड़क हादसे में गभीर रूप से घायल हो जाने पर जिला अस्पताल बहराइच पहुंचने से पहले ही रास्ते में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार पांच युवक रविवार को बहराइच के दरगाह शरीफ जेठ मेले में शामिल होने के लिए कार से गए थे। लौटते समय रात में करीब दो बजे बहराइच के पयागपुर थानाक्षेत्र में सड़क पर कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई। कार सवार 20 वर्षीय अरबाज पुत्र अल्ताफ, 19 वर्षीय जीशान पुत्र गुलाम, 18 वर्षीय शहनाज पुत्र जुनैद,18 वर्षीय अब्दुल मुख्तवीर असरफ पुत्र मोहम्मद हुसैन और 17 वर्षीय आरिफ पुत्र बहरैची घायल हो गए। पयागपुर थाने की पुलिस ने घायलों को सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल आरिफ को बहराइच जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । वहां पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। आरिफ घर का इकलौता बेटा था। घर पर स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है।
——————————————-