भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में अभियानों की समीक्षा, संगठन को मजबूती देने पर जोर

बस्ती। भाजपा कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिन्हा ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। बैठक में “मंडल कमेटी गठन”, “वन नेशन वन इलेक्शन”, “रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान” तथा “तिरंगा यात्रा” जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि संचालन अमृत कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिन्हा ने कहा, “पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ये अभियान न केवल संगठनात्मक मजबूती का आधार हैं, बल्कि जनसामान्य को जोड़ने का माध्यम भी हैं। विशेष रूप से ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ जैसी पहल लोकतंत्र को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।”

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बैठक में कहा, “मंडल स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही, रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों के माध्यम से हम सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को नया आयाम देना चाहते हैं।”

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी, सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, ओमकार सिंह, लवकुश शुक्ल, गौरव मणि त्रिपाठी, सुजीत सोनी, कामेंद्र चौहान, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय, संजय कुमार चौरसिया, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरी और गौरव अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों को धरातल पर उतारने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।