कृष्ण सुदामा प्रसंग सुन भावुक हुए श्रोता

पौली। पौली ब्लाक के धौरहरा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक वशिष्ट मुनि ने कथा का  श्रवण कराते हुए सुदामा चरित्र भगवान के स्वधाम गमन की लीला एवं परीक्षित मोक्ष की दिव्य चर्चा करते हुए कहा जब भगवान को भक्तों पर कृपा करनी होती है तो भक्तों की परीक्षा लेते हैं। भगवान संसार की सारी विपत्ति उसके ऊपर डाल देते हैं।  कुछ लोग तो विपत्तियों में उलझ कर भगवान को ही भूल जाते हैं और जो लोग भगवान का भजन करना नहीं छोड़ते भगवान उसको अपने समान धनवान बना देते हैं। यही सुदामा जी के साथ भी हुआ और भगवान गरीब बना दिए। गरीबी आते ही सगे संबंधी अपने आप दूर हो गए। संसार की सारी बिपतियो को सुदामा जी के ऊपर तो पड़ गया लेकिन सुदामा जी ने ईश्वर का भजन नहीं छोड़ा और अंत में द्वारिकाधीश ने उनको अपने समान धनाढ्य बना दिया। साथ ही साथ भव्य झाकी निकाली गयी और प्रसंग सुन भक्तों के आंखे नम हो गयी।
     कार्यक्रम में यजमान ओमप्रकाश सिंह, शीला सिंह, पवन सिंह, सुनैना सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह , विजय सिंह,  अभय सिंह, विनय सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंदन सिंह, आदित्य, हिमांशु, प्रतीक, सुबाष, जितेंद्र कुमार, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।